फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 shops in the Chaure market, broken locks

चौरे बाजार में 11 दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 17 Jan 2017 10:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
11 shops in the Chaure market, broken locks
दुकानों में हुई चोरी की घटना के बाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
बीकापुर कोतवाली की चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर बाजार में चोरों ने सोमवार की रात 11 दुकानों के ताला तोड़ 12 हजार की नकदी समेत लगभग एक लाख के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब दुकानदारों को सूचना हुई तो वे आक्रोशित हो उठे और फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दे जाम खुलवाया और लोगों को शांत कराया। व्यापारियों ने पुलिस को खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार की रात चोर बाजार स्थित सिराज अहमद की मोबाइल शॉप का ताल तोड़ 3000 की नकदी, एक लैपटॉप, एक दर्जन मोबाइल उठा ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद अजय कुमार की पान की गुमटी का ताला तोड़ अंदर रखा 500 रुपये व लगभग दो हजार का सामान उठाया। बगल स्थित संतराम विश्वकर्मा की दुकान से चोर फर्नीचर बनाने के उपकरण, मनीराम गुप्ता की किराना की दुकान से 3000 की नकदी सहित लगभग पांच हजार का सामान, शिवकुमार पांडेय के मोटर्स पार्ट्स की दुकान से 4000 की नकदी सहित हजारों का सामान, लालू गुप्ता की पान की दुकान से 1200 की नकदी व 2 हजार का सामान, रामकुमार के पान की गुमटी से 300 की नकदी व सामान, अर्जुन वर्मा के मिठाई की दुकान का काउंटर चोरों ने तोड़ डाला लेकिन कमरे का ताला नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बगल स्थित डॉ. बंगाली की दवा की दुकान से दवा का झोला व रेडियो चोर उठा ले गए। मंगलवार सुबह आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। लगभग 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने शांत करा कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खत्म कराया। कोतवाल धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल करवाई जा रही है। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed