फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Sat, 29 Dec 2018 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
ट्रिपलिंगमें दो की गई जान, एक गंभीर
विज्ञापन

अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर बाराबंकी सीमा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार तीन युवक आ गये। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ है। बताया गया कि एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक रामसनेहीघाट से रुदौली की तरफ हाईवे पर जा रहे थे।

कुसहरी जंगल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। तीनों युवक अचेतावस्था में मौके पर पड़े रहे। थानाध्यक्ष पटरंगा बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर सभी घायलों को एंबुलेंस से बनीकोडर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों विनीत कुमार (28) निवासी बसौड़ी थाना पटरंगा व कुलदीप कुमार (20) निवासी सिपहिया, मवई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि संजय कुमार (25) वर्ष निवासी लोधे सिंह पुरवा थाना रामसनेहीघाट की हालत गंभीर है। बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाये थे। दुर्घटना करने वाले वाहन का अभी तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed