{"_id":"5f8b2c508ebc3e9bc7344827","slug":"crime-faizabad-news-lko545787618","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष हत्याकांड के दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष हत्याकांड के दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज। थाना क्षेत्र के गांव कटौना निवासी आशीष की अपहरण के बाद हत्या के मामले में अभी नामजद आरोपियों में से दो पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने अब तक नामजद पांच आरोपियों में से तीन समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के छह दिन बाद भी गांव में तनाव है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।
9 अक्तूबर सुबह थाना क्षेत्र हैदरगंज के कटौना निवासी शेर बहादुर वर्मा के पुत्र आशीष वर्मा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। मामले में पिता की तहरीर पर गांव के प्रधान संजय वर्मा, उनके दो पुत्र समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया था। मामले के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान के पकड़े जाने पर पता चला था कि अपहरण करने के कुछ ही घंटों बाद आशीष की हत्या कर उसका शव सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी में फेंक दिया था। चार दिन बाद शव वाराणसी जिले से बरामद हुआ था।
मामले में पुलिस ने दो आरोपी मोहित वर्मा और रवि वर्मा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जबकि नामजद आरोपी ग्राम प्रधान संजय वर्मा के साथ गोलू, आयुष सिंह, बबलू उपाध्याय व दान बहादुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अभी भी नामजद आरोपी मनीराम वर्मा और रोहित वर्मा फरार चल रहे हैं। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी भी कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात है। थानाध्यक्ष हैदरगंज रतन कुमार शर्मा ने बताया कि जांच प्रक्रिया अभी भी चल रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।