फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

मामूली विवाद में दबंगों ने दंपती को पीटा, पति का किया अपहरण

Wed, 02 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या स्थित भीखापुर गांव में सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बाइक सवार दंपतीसे अभद्रता की। विरोध करने पर पति को पीटा। इसके बाद उसका अपहरण कर ट्रैक्टर पर बैठाकर जनौरा गांव ले गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना यूपी-112 को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जनौरा गांव से पति को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित ने अपने पास रखे एक लाख रुपये लूट का भी आरोप लगाया है। बुधवार सुबह हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत अज्ञात पर अपहरण व लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भीखापुर गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय अपनी पत्नी के साथ साले बद्री तिवारी को एक लाख रुपये देने उसके घर जा रहे थे। पीड़ित ओमप्रकाश का आरोप है कि रास्ते में देवकाली रोड पर राकेश जायसवाल की दुकान के सामने जनौरा निवासी राजू यादव, सूरज यादव, पिंटू यादव अपने 10-15 साथियों के साथ दर्जनों ट्रैक्टर लेकर मोरंग शिफ्टिंग का काम कर रहे थे, जिससे सड़क पर जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने इन लोगों से बाइक निकालने के लिए रास्ता मांगा तो कहासुनी हो गई, उक्त लोगों ने ओमप्रकाश की जमकर पिटाई की व उसकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि ओमप्रकाश को जबरन अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर जनौरा गांव लेकर चले गए।
इसकी सूचना मिलते ही पीड़ित के परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस जनौरा गांव पहुंची और ओमप्रकाश को सकुशल वापस लेकर आई।
वहीं, पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पास रखे एक लाख रुपये भी छीन लिया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों में मध्यस्थता करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोपी राजू यादव से बात भी की, जिस पर राजू ने अपहरण करने की बात स्वीकार करते हुए उन्हें सबक सिखाने की बात कही।

कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राजू, सूरज व पिंटू यादव निवासी जनौरा समेत अज्ञात पर अपहरण, लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed