{"_id":"58fe43354f1c1ba065c0c92c","slug":"cow-death-from-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से गाय मरी, रोड जाम कर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से गाय मरी, रोड जाम कर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकाली पुलिस चौकी से बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली खंभे से उतरे करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। सूचना के बावजूद किसी जिम्मेदार के मौके पर न पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को चौकी के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। देवकाली चौकी के सामने से हाईवे बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थानीय लोगों ने बिजली के खंभे के पास एक मृत गाय को देखा और सूचना पावर कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय अधिकारी को दी।
हालांकि सूचना के बावजूद काफी देर तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस चौकी के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में पुनीत यादव, सूरज मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, विशाल, राजेंद्र निषाद, विवेक चंद्र सोनी, राजेश बाबू, मोनू शर्मा आदि शामिल रहे। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि भीड़ को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया और यातायात बहाल करवाया गया है।