फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona vaccine reached 22 percent people

22 फीसदी लोगों तक पहुंची कोरोना वैक्सीन

Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine reached 22 percent people
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाने के लिए टीकाकरण का अभियान तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता न होने के बावजूद अभी तक आबादी की सापेक्ष करीब 22 फीसदी लोगों तक वैक्सीन पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इनमें तीन प्रतिशत लोगों ने दूसरी खुराक भी लगवा ली है। इस तरह जाहिर है कि यदि पर्याप्त मात्र में वैक्सीन उपलब्ध हो तो निर्धारित लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले की मौजूदा समय में करीब 29 लाख आबादी हो चुकी है। इनमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र करीब 18.5 लाख लोग शामिल हैं। जनवरी माह से ही जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की जोरशोर के साथ शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके से सिक्योर करने के बाद जनता की बारी आई और सबसे पहले बुजुर्गों व विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मौका दिया गया।
अगले चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ और मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच आसान करने के मकसद से अभियान को और विस्तृत किया गया है। मुख्यमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी विकास खंड क्षेत्रों को क्लस्टर बनाकर वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाना था।
मसौधा, पूरा, रुदौली व सोहावल ब्लॉक में इसकी शुरुआत हो गई थी और बीते सप्ताह से ही सभी विकास खंडों में अभियान शुरू किया जाना था। इस बीच वैक्सीन की आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से अभियान को कुछ ब्रेक लग गया।
फिर भी अब तक जिले में टीकाकरण की स्थिति बेहतर रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में चार लाख 196 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 3,43,248 लोगों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 56948 लोगों ने दूसरी खुराक भी ले ली है।
टीके की पहली खुराक ले चुके लोगों में 12557 स्वास्थ्य कर्मी, 12764 फ्रंटलाइन वर्कर, 18 वर्ष से 45 वर्ष के 1,72,109, 45 से 60 वर्ष के 85100 व 60 वर्ष से अधिक आयु के 60718 लोग शामिल हैं।
हालांकि, इधर वैक्सीन की आपूर्ति में कुछ तेजी आई है, जिसकी वजह से पायलट प्रोजेक्ट की वजह से चार ब्लॉकों में रुका टीकाकरण अभियान दोबारा शुरू किया गया है।
इस तरह यदि वैक्सीन की आपूर्ति पर्याप्त होती रही तो लक्ष्य को पूरा करने में आसानी होगी। सभी चार विकास खंडों के पायलट प्रोजेक्ट व अस्पतालों के कुल सत्रों को मिलाकर जिले में प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक लोगों को पहली खुराक लगती है।
इनमें प्रतिदिन दो हजार लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा रही है। हालांकि, वैक्सीन की कमी की वजह से कभी-कभी दूसरी खुराक के लिए लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

वैक्सीन की कमी की वजह से योजना के अनुरूप पूरी तरह टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। फिर भी उपलब्धता के सापेक्ष तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होने पर अभियान को और तेजी से चलाया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान पहले से ही तैयार किया गया है।-डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed