{"_id":"5ede69b28ebc3e90586e768f","slug":"corona-faizabad-news-lko5250680123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और प्रवासियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और प्रवासियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अलग-अलग प्रांतों से जिले में आए पांच और प्रवासियों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा रहा। इनमें एक मरीज कोतवाली नगर के टकसाल इलाके का पाया गया। जबकि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में दो, तारुन व मसौधा ब्लॉक में एक-एक मरीज पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के इन सभी को उनके घर से लेकर जाकर कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि स्थानीय पुलिस ने संबंधित इलाकों को सील करते हुए कोरोना बचाव से संबंधित अन्य कार्य शुरू किए।
सोमवार को आई रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र का एक और मरीज पॉजिटिव आया है। जो कि रिकाबगंज के टकसाल मोहल्ले का निवासी और बीते 29 मई को सूरत से लौटा था। जीआईसी में थर्मल स्क्रीनिंग के उपरांत उसे होम क्वारंटीन किया गया था। तीन दिन पहले कोरोना जांच के लिए नमूना भेजा गया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। तंग गलियां व मोहल्ले के कारण लोग और भयभीत नजर आए। चौकी इंचार्ज रिकाबगंज अमित कुमार ने मौके पर जाकर संक्रमित मोहल्ले को जाने वाले दोनों मार्गों को बांस-बल्ली से सील कर दिया। सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही निकलने की अनुमति दी गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को आइसोलेट कराते हुए घर के लोगों को क्वारंटीन कराया।
हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नरायन पुर निवासी युवक ननिहाल में क्वारंटीन के समय कोरोना पॉजिटिव मिला है। पुलिस ने गांव को सील कर दिया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को आइसोलेशन के लिये भेज दिया है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सभा निवासी युवक बीते 29 मई को मुंबई से आया था। वह घर न जाकर ग्रामसभा हैदरगंज बाजार में ननिहाल चला गया। वहीं पर वह क्वारंटीन था। तीन दिन पहले उसने स्वयं अपना नमूना जांच के लिए दिया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव मिली है। हैदरगंज थाना प्रभारी अवनीश चौहान ने बताया कि चिन्हित स्थान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के सिंधौरा व घुरेहटा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। सिंधौरा गांव निवासी अधेड़ छहह जून को मानेसर से अपने घर आए थे। वहीं, ग्राम घुरेहटा मजरे बिशुनपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति 6 जून को गुडग़ांव से अपने गांव पहुंचे थे। दोनों युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी हैरिंग्टनगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीएन द्विवेदी ने बताया कि दोनों की सैंपलिग करवाकर होम क्वारंटीन किया गया था। टीमों का गठन कर दिया गया है। जिनके द्वारा गांव में पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा गांव को जाने वाले सभी रास्तों पर बांस-बल्ली लगाकर गांव सील किया जा रहा है।
मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के बरवा मजरे पूरे बरई गांव निवासी युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह हरियाणा के गुडग़ांव स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है और चार दिन पूर्व ही गांव आया था। कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर उसे होम क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन में भेजकर गांव को सील करते हुए कोरोना बचाव से कार्य कराए गए। वहीं, पालिया गोवा साहबदी में रविवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को गांव सील करते हुए कोरोना बचाव के कार्य कराए गए। पूराकलंदर थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि दोनों गांवों को सील कराया गया है। स्वास्थ्य टीमें कोरोना बचाव कार्य कर रही हैं।