फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corena virus

जांच को भेजे गए महिला अस्पताल की डॉक्टर समेत 56 नमूने

Tue, 21 Apr 2020 07:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Corena virus
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल की डॉ. सुषमा गुप्ता सहित मंगलवार को जिले से 56 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 12 लोग शहर के एक मस्जिद में रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनकी पूर्व में हुई जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं, सोमवार को जिले से जांच के लिए भेजे गए 38 नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिक से अधिक नमूने लेने की कवायद पर इन दिनों जिले में तेजी दिख रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले से 56 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा गुप्ता भी शामिल हैं। जिन्हें सोमवार की शाम तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इनकी रिपोर्ट का महकमे को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि मरीजों के इलाज के दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आ चुकी हैं। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अभी सामान्य प्रतीत हो रही है। इसके अलावा मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से 37 व मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन सेंटर से 18 नमूने भेजे गए हैं। इनमें 12 लोग शहर के एक मस्जिद में रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो सहारनपुर के निवासी हैं व लॉकडाउन के पूर्व से ही जिले में टिके हैं। इनकी पूर्व में ही एक रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को मेडिकल कॉलेज से गए 23 व मसौधा से गए 15 नमूनों की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई। फिलहाल अभी तक जिले से एक भी नमूना कोरोना पॉजिटिव न मिलने से थोड़ी गनीमत है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि डॉ सुषमा गुप्ता सहित 38 नमूने गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को गए नमूनों के अलावा सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लोग लॉकडाउन का पालन करें व एहतियात बरतें, अनावश्यक घरों से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed