फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gorakhpur becomes overall champion with 20 gold medals

Ayodhya News: 20 स्वर्ण पदकों के साथ गोरखपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 28 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur becomes overall champion with 20 gold medals
​खिलाड़ियों को ट्राॅफी साैंपते ​अति​थि।
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण पदक हासिल किए और पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मिर्जापुर और लखनऊ मंडल संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि देवीपाटन मंडल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बालक वर्ग में मिर्जापुर ने दूसरा और देवीपाटन ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल पहले, लखनऊ दूसरे और मिर्जापुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में लखनऊ के कृष्ण यादव को सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया। उन्होंने तीन स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर तीनों में स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन


समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को अब खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलोगे-कूदोगे होगे खराब का दौर समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में खेलों ने नई पहचान बनाई है और खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब का दौर है। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों के द्वार भी खुले हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों से विद्यालयों में प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

समापन समारोह में जिला तैराकी संघ के सचिव शिवकरण सिंह को भी सम्मानित किया गया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के निर्णायकों, खेल विभाग तथा विभिन्न खेल से जुड़े पदाधिकारियों का आभार जताया।


जिला सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागिता की प्रक्रिया के तहत क्रीड़ा संस्थान को भेजी जाएगी। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह, राहुल वर्मा, जैनेंद्र पाठक, विनीत, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed