फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congressmen demonstrated against the central government

Ayodhya News: कांंग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against the central government
अयोध्या। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। भ्रष्ट यार-बचाए सरकार जैसे नारे लगाए। पुलिस के रोकने पर सभी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने केंद्र सरकार पर अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलीजिम नीति लागू करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रधानमंत्री को उद्योगपतियों का सेवक बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, रामदास वर्मा और पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अदाणी समूह को बेच रही हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है। प्रदर्शन में अनिल तिवारी, विजय पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव, डीएन वर्मा, अशोक राय सहित अन्य लोग थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed