फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Commotion on the bank branches

अमानीगंज व मवई की बैंक शाखाओं में हंगामा

Thu, 01 Dec 2016 10:52 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the bank branches
फैजाबाद में ग्रामीण बैंक की नेवरा शाखा में प्रदर्शन करते ग्राहक । - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड मवई के कस्बा नेवरा स्थित आर्या वर्त ग्रामीण बैंक में गुरुवार को कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक ने पहले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अमानीगंज में भी ग्रामीणाें ने हंगामा किया। अंतत: ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा
विज्ञापन


बाबाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुवार को हंगामे के बाद जब पुलिस पहुंची तो लोग शांत हो गए। बैंक के बाहर लगी भीड़ में मौजूद खाता धारक जगप्रसाद यादव ने बताया कि तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे है लेकिन पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन


संडवा के अशोक गुप्ता ने बताया कि पैसा न मिलने से अपने खेत गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। बैंक में जब पैसे लेने आओ तो वापस कर दिया जाता है। ग्राम रजनपुर के कंधई ने बताया कि तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं बोने के लिये पैसे नहीं हैं, अब लगता है कि बगैर खाद के ही गेंहूं बोना पड़ेगा। नेवरा के शमीम टेलर ने बताया कि कई दिनों से बीमारी से परेशान हैं, पैसे के लिए तीन दिनों से लाइन लगाना पड़ रहा है। जब हमारा नम्बर आता है तब तक बताया जाता कि पैसे खत्म हो गए है।

इलाज के लिये पैसे नहीं हैं, परेशानी बहुत है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी प्रकार बड़ी संख्या में खाता धारक पैसा न मिलने से मायूस होकर लौट गए। शाखा प्रबंधक अनुज तिवारी ने बताया कि सोमवार से कैश की किल्लत से खाता धारकों को भुगतान नहीं कर पाए।

गुरुवार को जो पैसा आया था उसको कुछ लोगों में बांट दिया गया। उन्होंने कहा कि यहां केवल दो हजार के नोट मिलते हैं। जिनसे एक दिन में सौ लोगों को दो हजार का एक नोट देकर समझा दिया जाता है। यदि फुटकर पैसे मिले तो दिक्कतें न हो।

अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अमानीगंज में कर्मचारियों ने लगभग 150 व्यक्तियों को अंदर कर बैंक गेट परताला लगा लिया। जबकि बैंक के बाहर लगभग दौ सौ खाता धारक मौजूद थे।


ताला खुलने के इंतजार में थक चुके खाताधारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद सभी लोग मायूस होकर लौट गए। खाताधारकों ने आरोप लगाया है कि बैंक के दलाल व्यापारियों व लंबरदारों की पास बुकें पहले अंदर कर लेते हैं और उनको नकदी का भुगतान कर देते हैं। भीड़ में मौजूद राम जियावन, राम तीरथ, उस्मान, नसीम, देव राम आदि लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से बैंक का चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed