{"_id":"5e10c9858ebc3e87ce3eb8b4","slug":"cold-faizabad-news-lko5013008119","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली और ठंडी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली और ठंडी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। दिनभर खिली कड़ी धूप से कड़ाके की ठंड से राहत मिली और जनजीवन सामान्य हुआ। अब मौसम विभाग ने भी ठंड से राहत की संभावना जताई है।
पिछले कुछ दिनों से जिले में भीषण शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ बारिश भी शुरू हुई, जो शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर होती रही। दूसरी पहर से आसमान साफ हुआ और शाम ढलते ही कोहरा पड़ने लगा। लेकिन शनिवार की सुबह लोग उठे तो मौसम साफ नजर आया। आठ बजते-बजते कड़ाके की धूप खिली।
दिन चढ़ने के साथ-साथ सूर्यदेव के तेवर और तीखे होते गए, जिससे ठंड से काफी राहत मिली। लोग दोपहर में छतों पर आकर धूप सेंकते नजर आए। इसके अलावा बाजार, पार्क, रेस्तरां आदि में भी लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
वहीं, धूप खिलने से दिन के तापमान में और इजाफा हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 20 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 91 व न्यूनतम 64 प्रतिशत रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने व पछुआ हवाओं के चलने की आशंका है।