{"_id":"648a8fa09a1af7ca840880e5","slug":"cm-yogi-met-champat-rai-general-secretary-of-shri-ram-janmabhoomi-trust-in-ayodhya-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yogi In Ayodhya: अयोध्या में सीएम योगी ने की चंपत राय से मुलाकात, राम जन्मभूमि को लेकर भी हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi In Ayodhya: अयोध्या में सीएम योगी ने की चंपत राय से मुलाकात, राम जन्मभूमि को लेकर भी हुई चर्चा
Thu, 15 Jun 2023 12:16 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:16 PM IST
सार
अयोध्या स्थित कारसेवक पुरम में सीएम योगी ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। मणिराम दास की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से भी मिले।
विज्ञापन
सीएम योगी ने संतों से की अयोध्या में मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतों से मिले और उनका हालचाल जाना। गुरुवार सुबह सीएम सबसे पहले कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे। यहां सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की, फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विहिप के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संतों संग जलपान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे। यहां सीएम ने कौशल किशोरदास जी महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यहां सीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत अवधेश दास, नागा राम लखनदास आदि संत भी मौजूद रहे। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ मणिराम दास जी की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के पास पहुंचे। यहां उन्होंने महंत श्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना।
विज्ञापन