फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   civic

अवध विश्वविद्यालय में खुलेगा कोरियाई संस्कृति अध्ययन केंद्र

Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में कोरियाई संस्कृति अध्ययन केंद्र खोला जाएगा। यह केंद्र कोरियाई सरकार के नई दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र की मदद से खोला जाएगा। इस सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र में दोनों देशों की साझा संस्कृति व सांस्कृतिक-राजनीतिक संबंध को लेकर अध्ययन-अध्यापन कार्य होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में विश्वविद्यालय के अकादमिक सलाहकार डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने गुरुवार को कोरियाई सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र के निदेशक किम कुम-प्योंग से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि केंद्र को स्थापित करने की दिशा में तेजी से पहल करते हुए कोरियाई सरकार के सांस्कृतिक प्रतिनिधि अपनी टीम के साथ अगले महीने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करेगी और विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित से मुलाकात करेगी। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में कोरियाई कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति भी दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अरुण ने बताया इस कोरियाई सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र के तहत शुरुआत में तीन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसमें कोरियाई भाषा, भारत- कोरिया सांस्कृतिक संबंध और कोरिया का सांस्कृतिक का परिचय शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक किम कुम-प्योंग ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से नियमित अयोध्या आते रहते हैं और अयोध्या उनको अपना दूसरा घर लगता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के अकादमिक उन्नयन को लेकर प्रतिबद्धता जताई और कहा कि कोरियाई सरकार केंद्र को स्थापित करने में भरपूर सहयोग देगी। प्योंग ने उम्मीद जताई इस केंद्र के जरिए भारत-कोरिया की महान साझी विरासत का प्रचार प्रसार होगा व दोनों मित्र देशों के संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र महज एक अध्ययन केंद्र ना होकर दोनों देशों के सांस्कृतिक विद्वानों व शोधार्थियों का केंद्र बनेगा।

बताते चलें कि कोरिया व भारत के प्राचीन काल से ही गहन सांस्कृतिक राजनीतिक व पारिवारिक संबंध रहे हैं। माना जाता है कि अयोध्या राजपरिवार की राजकुमारी सूरी रत्ना ही कोरियाई रानी हो हैं। अयोध्या में कोरियाई सरकार के सहयोग से रानी हो का स्मारक भी बनाया गया है और इस समय उसके विस्तार व सौंदर्यीकरण काम बेहद तेज गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed