{"_id":"64bec1865abf2c2a6b07a616","slug":"chc-dcpm-hot-talk-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-263-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डीसीपीएम व सीएचसी अधीक्षक में तीखी नोकझोंक, दोनों तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डीसीपीएम व सीएचसी अधीक्षक में तीखी नोकझोंक, दोनों तलब
Mon, 24 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
तारुन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे विभागीय कार्यों के पर्यवेक्षण में सोमवार को आए जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) अमित कुमार व सीएचसी अधीक्षक के बीच विभागीय कार्यों को लेकर तीखी नोकझोंक हो गयी। थोड़ी देर पूरा अस्पताल इस पर हलकान रहा।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस व आशा, एएनएम प्रशिक्षण के आखिरी बैच का आखिरी दिन होने के कारण डीसीपीएम अमित कुमार दोपहर में सीएचसी तारुन का पर्यवेक्षण करने पहुंचे थे। किसी बात को लेकर अधीक्षक डॉ. रोहित चौरसिया से बहस हो गई। सूत्रों के अनुसार, अधीक्षक का कर्मचारियों से दुर्व्यवहार प्रतिदिन की आदतों में शामिल हो गया है। इसकी पूर्व में भी एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व दो कर्मचारियों ने सीएमओ से मिलकर लिखित शिकायत की थी। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि मुझे फोन पर जानकारी मिली है। दोनों को कल लिखित शिकायत के साथ अपने कार्यालय में तलब किया है। संवाद