फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CBSE exams, easy-to-see paper of English students face

सीबीएसई परीक्षा, अंग्रेजी का आसान पेपर देख खिले छात्रों के चेहरे

Mon, 05 Mar 2018 10:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
CBSE exams, easy-to-see paper of English students face
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। इंटर अंग्रेजी का पेपर थोड़ा लंबा देख परीक्षार्थी कुछ देर के लिए हैरत में जरूर पड़े, लेकिन आसान और स्कोरिंग पेपर की वजह से कक्ष से बाहर निकले तो उनके चेहरे खिलखिला रहे थे। पहले दिन जिले के सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 33 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया।
विज्ञापन


सीबीएसई पैटर्न पर संचालित जिले के 25 स्कूलों के कुल 4304 बच्चों की परीक्षाएं कड़ी व्यवस्था के बीच शुरू हो गई हैं। पांच परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन सीसीटीवी की निगरानी में इंटर की अंग्रेजी व हाईस्कूल के वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुई। अंग्रेजी की परीक्षा देकर निकले इंटर के परीक्षार्थियों ने अपना अलग-अलग अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


आसान प्रशभनपत्र आने की वजह से बच्चों में काफी खुशी व चेहरे पर संतोष के भाव दिखे। छात्रों के अनुसार दो पैसेज आए थे, जो कि काफी स्कोरिंग थे। 10 अंक का स्पीच भी प्रदूषण व स्कूल पर करनी थी, जो काफी आसान लगी। इसमें विकल्प के तौर पर डिबेट भी कर सकते थे। इसके अलावा नोवेल का पोर्सन काफी आसान था, जो कि 18 अंक का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पेपर आसान और स्कोरिंग होने की वजह से ज्यादा नंबर मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभिन्न कारणों से जिले के कुल 33 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। इसमें टाइनी टाट्स सीनियर सेंकेड्री स्कूल में 13, आर्मी पब्लिक स्कूल के 07, अनिल सरस्वती के 04, जवाहर नवोदय विद्यालय के 03 व केंद्रीय विद्यालय के 06 परीक्षार्थी शामिल हैं।

सीबीएसई बोर्ड के जिला को-ऑर्डिनेटर प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन इंटर की अंग्रेजी व हाईस्कूल के वैकल्पिक विषय इन्फार्मेशन टेकभनोलॉजी आदि की परीक्षा सभी पांच केंद्रों पर संपन्न हुई। जिसमें सभी केंद्रों पर कुल मिलाकर 33 बच्चों ने एग्जाम छोड़ दिया। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

सोमवार को परीक्षा में तीन सदस्यीय सचल दल ने टाइनी टाट्स सीनियर सेंकेंड्री, अनिल सरस्वती व जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां सब कुछ संतोषजनक पाया गया। इसके अतिरिक्त भी जिले के किसी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई और नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।

सघन तलाशी के बाद कक्ष में जाने की मिली अनुमति
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन परीक्षार्थियों को केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्रवेश पत्र की मूल प्रति के साथ बुलाया गया था। मुख्यद्वार पर सघन तलाशी के बाद परीक्षाएं शुरू हुईं। सभी कक्षों में परीक्षार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी की गई।

काफी आसान रहा पेपर
पैराग्राफ के सवालों ने थोड़ा परेशान किया। कुछ सवालों ने भी थोड़ा उलझा दिया। जिसको हल करने में काफी समय लग गया। जिससे एक बार लगा कि थोड़ा समय और होता तो ठीक था।-देवांश

प्रशभनपत्र काफी आसान रहा। निर्धारित समय के पहले ही सभी प्रशभन हल हो गए थे। जितना पढ़ाया गया था, लगभग उसी से सारे प्रशभन आए थे। अच्छे नंबरों की उम्मीद है। -हर्षित

पेपर काफी आसान रहा, जिससे ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि कुछ बड़े प्रशभनों की वजह से समय की थोड़ी कमी जरूर लगी। लेकिन कोई ऐसा प्रशभन नहीं था, जिसमें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा हो। -नैंसी

पेपर बहुत ही अच्छा रहा। इक्का-दुक्का सवालों ने थोड़ा परेशान जरूर किया। लेकिन कुछ प्रशभन काफी आसान भी थे, जिससे बैलेंस बना रहा। पत्र लेखन, निबंध आदि प्रशभन लंबे जरूर थे, लेकिन अधिक नंबर देंगे। -साक्षी

पेपर काफी आसान था, लेकिन कुछ प्रशभन जटिल थे। जिसकी वजह से काफी समय लग गया। कुछ प्रशभनों में शब्द सीमा के कारण कठिनाई हुई। ओवरऑल पेपर काफी अच्छा था। -रतन सिंह


पेपर काफी आसान था और बैलेंस्ड था। पैसेज, निबंध की वजह से थोड़ा लेंदी जरूर हो गया था, लेकिन यह पोर्शन काफी स्कोरिंग था। आसान प्रशभनपत्र की वजह से निर्धारित समयावधि में सभी प्रशभन हल हो गया। -सृष्टि सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed