फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case on two for shooting a farmer

अयोध्या: किसान को गोली मारने के मामले में दो पर केस

Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case on two for shooting a farmer
अमानीगंज (अयोध्या)। थाना खंडासा क्षेत्र के चितौरा गांव में रविवार देर रात खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घायल किसान रजा बहादुर सिंह ने तहरीर में बताया कि 10 वर्ष पूर्व एक युवती से उनकी कोर्ट मैरिज हुई थी। बाद में युवती का चयन बैंक में हो गया और ब्रांच के किसी कर्मचारी से उसका प्रेम संबंध हो गया। उसने 13 दिसंबर 22 को उसके साथ विवाह कर लिया। विरोध करने पर युवती ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

बताया कि रविवार रात वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था। तभी पीछे से उसके ऊपर फायर कर दिया। जब तक वह पीछे घूमते तब तक दूसरा फायर झोंक दिया। उन्होंने फायर करने वाले एक व्यक्ति को पहचान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गांव का ही आजाद सिंह था। जबकि दूसरे को वह नहीं पहचान पाया। थाना प्रभारी खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी आजाद सिंह निवासी ग्राम चितौरा व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed