{"_id":"62c1ded66c5fab179c36b3a6","slug":"case-of-embezzlement-and-fraud-registered-against-eight-people-including-three-managers-faizabad-news-lko638003259","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मैनेजरों समेत आठ लोगों के विरुद्ध गबन एवं धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मैनेजरों समेत आठ लोगों के विरुद्ध गबन एवं धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
अयोध्या। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक इनायतनगर शाखा में छह लाख 35 हजार रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शाखा प्रबंधक वाई चैतन्य नायडू ने तीन शाखा प्रबंधकों और पांच सहायक प्रबंधकों के खिलाफ इनायत नगर थाने में गबन एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
इनायत नगर पुलिस प्रकरण की गहन छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार बैंक कर्मियों ने वर्ष 2014 से अब तक तमाम खातों से छोटी छोटी रकम की हेराफेरी की है। उन खातों को निशाना बनाया जिनमें कोई शिकायत करने वाला नहीं था।
इनायतनगर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक वाई चैतन्य नायडू द्वारा इनायत नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई आंतरिक जांच में यह पाया गया कि शाखा में छह लाख 35 हजार 91 रुपये 19 पैसे की धनराशि का गबन बैंक कर्मियों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
उक्त धोखाधड़ी एवं गबन में तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, शाखा प्रबंधक जय प्रकाश राय एवं शुभम द्विवेदी, सहायक प्रबंधक रवि प्रकाश राय, सहायक प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा, शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय, सहायक शाखा प्रबंधक राजेश चंद्र श्रीवास्तव व राज नारायण मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट इनायतनगर तहसील मिल्कीपुर जनपद अयोध्या शामिल हैं।
ये सभी अलग-अलग समय में यहां तैनात रहे। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने मामले में उपरोक्त आठ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना इनायत नगर थाने के सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार पटेल द्वारा की जा रही है।
थाना प्रभारी इनायतनगर अमरजीत सिंह के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार बैंक कर्मियों वर्ष 2014 से 2022 तक एक-दो खातों से नहीं, बल्कि तमाम खातों से छोटी-छोटी रकम निकाली। जैसे कोई पेंशनर हो, उसको आठ महीने की पेंशन दे दी गई और दो महीने की पेंशन उसके खाते से निकाल ली गई या फिर किसी खाते से किसी खाते में ट्रांसफर किया गया।
उसमें से कुछ पैसा बैंक कर्मियों ने अपने खाते में डाल लिया। इस तरह से तमाम खातों से छोटी-छोटी रकम की हेराफेरी की गई है। इन बैंक कर्मियों ने उन खातों को निशाना बनाया, जिनमें कोई शिकायत करने वाला नहीं था। बताया कि विवेचना जारी है।