{"_id":"621a744a6506bd5ca227363d","slug":"candidate-alleges-assault-faizabad-news-lko6195600115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी ने लगाया हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी ने लगाया हमले का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश यादव ने बीती रात बाइक सवार युवकों से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। घटना की तहरीर रौनाही पुलिस को दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि रौनाही में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के गुंडों ने उनके इशारे पर कातिलाना हमला किया।
उनके साथ मौजूद कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी शुक्रवार की रात रौनाही गांव में प्रचार के लिए गए थे। लौटते समय हाइवे और थाने से कुछ ही दूर पर नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने प्रत्याशी के पास जोरदार चीज से शीशे पर प्रहार किया। प्रत्याशी के साथ के लोग बाल-बाल बच गए, गाड़ी का शीशा टूट गया। बाइक सवार बाइक छोड़कर भागे। इस दौरान गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे और बाइक भी यहां से उठा ली गई।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए अन्यथा चुनाव के दिन यह लोग कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी की सुरक्षा बढ़ाने की भी प्रशासन से मांग की गई है। वार्ता के दौरान कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।