अभियान चलाकर हटाया मेला क्षेत्र से अतिक्रमण
प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेला आठ अप्रैल से आरंभ हो रहा है। मेले में जुटने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मेला प्रशासन तैयारियां कर रहा है। शुक्रवार को आरएम जीआर श्रीवास्तव, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, ईओ पूजा तिवारी ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया।
नयाघाट से छोटी देवकाली तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण को हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दुकानदारों को दी गई। सीओ अयोध्या ने कहा कि मेले तक नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।