फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bus service stopped

Ayodhya News: अयोध्या-चित्रकूट बस सेवा हुई बंद

Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
bus service stopped
अयोध्या। रामनगरी में भव्य मंदिर निर्माण के साथ जहां एक ओर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना बढ़ रही है वहीं परिवहन निगम के यात्रियों को लंबी दूरी के मार्ग पर यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते निगम ने अयोध्या से चित्रकूट जाने वाली बस सेवा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में अयोध्या डिपो से करीब 117 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही है। रामनगरी को अन्य धर्मनगरियों से जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने मथुरा व चित्रकूट के लिए बस सेवा शुरू की थी। इनमें से चित्रकूट के लिए यात्रियों की संख्या में कमी के चलते घाटा होने पर इस बस सेवा को बंद कर दिया गया। इसके अलावा कुछ अन्य बस सेवा को भी बंद करने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि दिल्ली व अन्य रूट पर चल रही करीब चार बसें घाटे का सौदा साबित हो रही है। जो बसें औसत आमदनी न दे सकेंगी, उन्हें उस मार्ग से हटाकर अन्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed