{"_id":"58fa4a324f1c1b8f338b4c03","slug":"bus-collides-with-tree-injures-seven-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई तीर्थयात्रियों की बस, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई तीर्थयात्रियों की बस, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर शुक्रवार की भोर पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली पेट्रोल पंप के पास अयोध्या की ओर जा रही तीर्थ यात्रियों सें भरी बस एक पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से सीएचसी भेजवाया।
जहां घायल सात यात्रियों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया है। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। हादसे का कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है। बस में 40 यात्री सवार थे।
शुक्रवार की भोर लगभग साढ़े पांच बजे नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास लखनऊ की ओर से अयोध्या जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक से अनियंत्रित हो हाईवे किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुन आसपास के लोग बस की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहन से सीएचसी खैरनपुर रुदौली भेजवाया। सीएचसी के डा. मदन वर्नवाल ने बताया कि टीम के साथ सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
दुर्घटना में घायल यात्री साइमा रेड्डी (40), इरार रेड्डी (65), हमाना रेड्डी (60), नागमनि (45), रतनवां (61), मचेन्द्र (50), सुरावाई (50) निवासी चितकी तहसील व थाना औरा जनपद बीदर प्रांत कर्नाटक को यहां लाया गया।
जिसमें साइमा, इरार व हमाना की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस चालक यूनुस ने बताया कि बस सवार यात्रियों को तीर्थ स्थान दर्शन के लिए कर्नाटक से निकले थे और आगरा से मथुरा होते हुए अयोध्या जा रहे थे।
बस में 40 यात्री सवार थे। पटरंगा एसओ राजीव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की बात पता चली है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को सीएचसी पहुंचा दिया गया था।