{"_id":"651866235125d1120e033088","slug":"bollywood-anupam-kher-ramlala-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-3387-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के हर पत्थर में तीर्थ, हर कण में राम : अनुपम खेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के हर पत्थर में तीर्थ, हर कण में राम : अनुपम खेर
Sat, 30 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
कनक भवन में दर्शन करने पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर।
अयोध्या। बाॅलीवुड के प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने लगातार दूसरे दिन अयोध्या की आभा को निहारा। शनिवार को उन्होंने रामलला व कनक भवन के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद अयोध्या से प्रस्थान किया। अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान वे पूरी तरह भक्तिमय नजर आए। रामलला के दर्शन के बाद वे भावविभोर थे। कहा कि अयोध्या के हर पत्थर में तीर्थ है तो हर कण में श्रीराम हैं। जाते-जाते समस्त देशवासियों से अपील भी की कि अपने जीवन में अयोध्या एक बार जरूर आएं।
अनुपम खेर शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंचे थे। वे 21 हनुमान मंदिराें पर वीडियो शृंखला बना रहे हैं, जिसकी शुरूआत उन्होंने हनुमानगढ़ी के दरबार से संतों का आशीर्वाद लेकर की है। शनिवार सुबह वे रामलला के दरबार गए। अस्थायी गर्भगृह में पहुंचते ही उनकी आंखें सजल हो उठीं, दोनों हाथ उठाकर जय श्रीराम का उद्घोष किया। गर्भगृह में रामलला की आरती उतारी, उनकी स्तुति की। इस दौरान वे भक्तिभाव में लीन दिखे। उन्होंने अपने मोबाइल में रामलला की दिव्य छवि को कैद किया। पुजारियों ने भी अनुपम खेर का रामलला का प्रसाद व माला पहनाकर अभिनंदन किया।
निमंत्रण नहीं मिला तो भी आऊंगा
रामलला के दर्शन के बाद अनुपम खेर निर्माणाधीन राममंदिर देखने पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इंजीनियरों ने उन्हें मंदिर निर्माण की जानकारी दी। इसके बाद वे कनक बिहारी सरकार के दरबार में पहुंचे। वहां वे आराध्य की भक्ति में लीन दिखे। इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राम का मंदिर अद्भुत है। कहा कि रामलला व हनुमंतलला से समस्त सनातनियों व गैर सनातनियों के लिए आशीर्वाद मांगा है, क्योंकि अयोध्या ऐसी नगरी है जो सबको आशीर्वाद देती है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि समस्त भारतीय अयोध्या आएं, यहां के मंदिरों में दर्शन करें। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के सवाल पर कहा कि निमंत्रण नहीं मिला तब भी आऊंगा, लाइन में खड़ा रहूंगा।