{"_id":"5820c4fd4f1c1b6729b37f77","slug":"bike-collision-killed-rajgir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार राजगीर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार राजगीर की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज थाना क्षेत्र के रामगंज इंटर कॉलेज के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार तीनों छात्रों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
गांव के लोगों के मुताबिक, धमथुवा पूरे जालिम सिंह का रहने वाले दुर्गा प्रसाद पुत्र संतराम राजगीर का काम करता था। रविवार शाम को साइकिल से वह अपने काम से वापस घर आ रहा था। शाम करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने रामगंज इंटर कॉलेज के पास उसको टक्कर मार दी।
दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बाइक सवार तीनों लड़के अभय, रुद्र और पंचानन रामगंज इंटर कॉलेज के छात्र बताए गए हैं।
विज्ञापन
ये तीनों इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कहुआ के रहने वाले हैं। दुर्घटना में पंचानन को गंभीर चोटें आई हैं उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है जबकि शेष दोनों लड़कों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कुमारगंज पुलिस ने भी घटना की पुष्टि की है।