{"_id":"58790df64f1c1b7940ba96d2","slug":"bike-collision-child-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत
फैजाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को पटरंगा थाना में नेशनल हाईवे पर बालिका की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को पटरंगा थाना क्षेत्र के रमई का इंदारा गांव के पास सड़क पार कर रही एक बालिका को बाइक ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बालिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृत बालिका के घर कोहराम मच गया है।
शुक्रवार शाम चार बजे नेशनल हाईवे पर रमई का इंदारा गांव निवासी अंजली (8) पुत्री त्रिलोकी रावत सड़क पार कर रही थी। तभी फैजाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बालिका को जोर की टक्कर मार दी। बाइक चालक बाइक छोड़ कर मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजन पुत्री को देख बिलख पड़े और फौरन उसे लेकर रानीमऊ चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालिका कक्षा दो की छात्रा थी। लकड़ी तोड़ने के बाद वह अपनी मां के पास जा रही थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पटरंगा थाना पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे चौकी प्रभारी सुधांशु यादव रंजन ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक चालक बाराबंकी के दलसिनपुर गांव का रहने वाला है।