{"_id":"59f369e54f1c1b74698b80fb","slug":"bicycle-rider-dies-of-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत
फैजाबाद
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के दर्शननगर चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से लौट रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दर्शननगर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जिसे लखनऊ रेफर कर दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अवध बिहारी का पुरवा मौजा सरेठी निवासी एकता यादव (16) पुत्री शिवनाथ यादव 11वीं की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे वह साइकिल से स्कूल से घर वापस आ रही थी कि दर्शननगर चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर दर्शननगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज दर्शननगर वीर सिंह यादव ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है, छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।