{"_id":"621139c14f368f11f805e86f","slug":"beautify-ayodhya-railway-station-on-time-faizabad-news-lko6185710128","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से कराएं अयोध्या रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से कराएं अयोध्या रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने शनिवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रनिंग रूम, लॉबी, पावर केबिन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही निर्माणाधीन नई बिल्डिंग में हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस काम को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अपनी स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले वह दर्शन-पूजन के लिए रामलला व हनुमानगढ़ी गये। वहां से लौटने के बाद उन्होंने स्टेशन पर संरक्षा संबंधी उपकरणों की उपलब्धता एवं रखरखाव व स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या स्टेशन के सुंदरीकरण के तहत हो रहे कामों को भी देखा। साथ ही इसे तय समय पर पूरा करने के लिए भी कहा।
उन्होंने अधिकारियों को रेलपथों की सघन निगरानी, नियमित रख-रखाव एवं सुधार कार्य, रेलपथों के निकट अतिक्रमण हटाने के प्रयास, नियमित गश्त, समपार फाटकों का उचित संचालन जैसे अनेक बिंदुओं पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। शाम को जफराबाद स्टेशन के निरीक्षण के बाद वापसी में उन्होंने अयोध्या कैंट स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि अयोध्या कैंट से बाराबंकी तक विद्युतीकरण का काम तेजी से पूरा हो रहा। यह मार्च के अंतिम सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद यह रूट पूर्णतया विद्युतीकृत हो जाएगा। इस दौरान उनके साथ मंडल स्तर व स्थानीय अधिकारियों की टीम मौजूद रही।