फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BDO said no child, no house

बीडीओ ने लगाई रिपोर्ट, बच्चे नहीं तो आवास भी नहीं

Wed, 18 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
BDO said no child, no house
अयोध्या। तारुन ब्लॉक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल किया जा रहा है। लाभार्थी की शिकायत पर उल्टी सीधी रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण किया जा रहा है। इंतेहा तो तब हो गई जब दंपती को बच्चे न होने पर प्रधानमंत्री आवास न मिलने की रिपोर्ट लगा दी गई। मामला ग्राम सभा बाहरपुर का है।
विज्ञापन

गांव के एक गरीब को आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पीड़ित ने आवास न मिलने की शिकायत ग्राम्य विकास विभाग से ऑनलाइन की थी। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने रिपोर्ट लगा दी कि इनके बच्चें नहीं हैं इसलिए आवास नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन

शिकायतकर्त्ता प्रेम प्रकाश का आरोप है कि 2011 की आवास सूची में नाम होने के बावजूद उसे आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि उसका कच्चा मकान वर्षों पहले जमींदोज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गुजर-बसर के लिए अलग रह रहे भाई के रहमोकरम पर दिए कमरे में जीवन यापन कर रहा है। अब वे आवास कट जाने की बात को लेकर कमरा खाली करने की बात कह रहे हैं। जांच अधिकारी उसी कमरे को दर्शाकर आवास से अपात्र कर रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी की जांच आख्या में बताया कि प्रेम प्रकाश सिंह की शिकायत की जांच कराई गई। इनका नाम 2011 की सेक सूची में भी है लेकिन पिछले कई वर्षों से अपने भाई के साथ रह रहे हैं। इनके बच्चे भी नहीं है। इसलिए इनको अपात्र किया जाता है।
जांच आख्या परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण को भेजी गई है। पीड़ित का आरोप है गांव के कुछ लोगों के पास पक्का मकान होते हुए भी उन्हें आवास दे दिया गया है। इसके अलावा शौचालय तथा राशन कार्ड की सुविधा नहीं दी जा रही है।

परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कमलेश कुमार सोनी का कहना है कि बच्चे न होने पर आवास से वंचित नहीं किया जा सकता है। जांच करवाकर पात्र मिलने पर पीड़ित को आवास का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed