फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bank of baroda strike

Ayodhya News: मांगों को लेकर ग्रामीण बैंकों में हड़ताल

Mon, 19 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
bank of baroda strike
अयोध्या। ज्वॉइंट फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन सोमवार को बैंक कर्मियों ने बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रीडगंज पर गेट मीटिंग की। बॉब प्रायोजित ग्रामीण बैंकों में हड़ताल रखी।
विज्ञापन

ऑफिसर इंप्लाइज एवं सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी के नेतृत्व में यहां एकत्र हुए, सभा की। वक्ताओं ने इस हड़ताल की जिम्मेदारी बैंक ऑफ बड़ौदा के अड़ियल रवैए को दी। कहा कि तमाम नोटिस व वार्ताओं के बाद भी बैंक हित की किसी भी मांग को नहीं माना गया। जिसके कारण मजबूर होकर बैंक ऑफ बड़ौदा प्रायोजित ग्रामीण बैंकों में हड़ताल की गई है। वक्ताओं ने मित्रा कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप नई भर्ती व प्रोन्नति, बोस्टन कमेटी की सिफारिशों के नाम पर 400 शाखाओं की बंदी का विरोध, अंतरप्रदेशीय क्षेत्रों में स्टाफ आवासीय ऋण आदि की मुद्दे उठाए। गेट मीटिंग का नेतृत्व बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश खत्री ने किया।
विज्ञापन


मीटिंग में राजेश खत्री, धर्मेंद्र गौतम, विवेक सिंह, अजय कटारा, रोहित जायसवाल, आदर्श सिंह, सुरेश मिश्रा, संजय गुप्ता, सेवानिवृत्त सुरेंद्र कुमार गुप्ता, लक्ष्य दीप शर्मा, विमल श्रीवास्तव, केके लाल, एसी सहाय, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार रखे। कहा कि 20 जून को भी फिर धरना स्थल पर एकत्र होकर सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed