फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on sale of meat and liquor in the parikrama area

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर लगे रोक : विनय कटियार

Mon, 15 Feb 2021 01:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Ban on sale of meat and liquor in the parikrama area
अयोध्या में पूर्व सांसद विनय कटियार से वार्ता करते महंत परमहंस दास। - फोटो : FAIZABAD
तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास के समर्थन में अब पूर्व सांसद विनय कटियार भी उतर आए हैं। उन्होंने रविवार को रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मांस-मदिरा से मुक्त करने की मांग उठाई है। कहा कि महंत परमहंस की मांग जायज है। वह इसकी मांग को लेकर शीघ्र ही कमिश्नर व डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


महंत परमहंस दास द्वारा अयोध्या को मांस-मदिरा से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर उन्होंने रविवार को पूर्व सांसद विनय कटियार से मुलाकात कर समर्थन मांगा। पूर्व सांसद ने महंत परमहंस दास के समर्थन में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में अब मांस मदिरा की बिक्री 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र से करीब एक किमी. दूर तक प्रतिबंधित होनी चाहिए। इसके लिए वे कमिश्नर वह डीएम से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


कटियार का कहना है कि अब तो जिस तरह से महंत हो रहे हैं, मंदिर के अंदर तक ऐसी चीजें पहुंच रही हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। संतों से मेरी अपील है कि वे डीएम, कमिश्नर के बंगलों पर ही उनका घेराव शुरू करें। परमहंस दास ने बताया कि शराब और मांस की दुकानों को हटाए जाने की मांग को लेकर एक सप्ताह तक अनशन भी किया। जिसके बाद अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आश्वासन पर उन्होंने अपना आमरण अनशन खत्म किया था। लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed