फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Baja Cantonment Board's election bugle, nomination on 28

Ayodhya News: बजा छावनी परिषद का चुनावी बिगुल, 28 को नामांकन

Sat, 04 Mar 2023 09:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 Mar 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
Baja Cantonment Board's election bugle, nomination on 28
अयोध्या। छावनी परिषद अयोध्या का चुनाव कार्यक्रम शुक्रवार को जारी हुआ। इसके अनुसार 28 मार्च को छावनी परिषद कार्यालय में सुबह 10 बजे से नामांकन होगा। 30 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कराकर परिणाम घोषित होगा। चुनाव संबंधित विस्तृत कार्यक्रम छावनी परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


छावनी निर्वाचन नियम 2007 के नियम 20 के तहत यह चुनाव कार्यक्रम छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रनजीव सिंह ने जारी किया। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रिटर्निंग अफसर नियुक्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया छह मार्च से शुरू होगी। दावे, आपत्ति व सुनवाई आदि के बाद 24 मार्च की शाम पांच बजे मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन, 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और चार अप्रैल को फाइनल प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा और 30 अप्रैल को मतदान। सारी चुनाव प्रक्रिया छावनी परिषद कार्यालय अयोध्या में होंगी। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को 3000 रुपये नकद रिटर्निंग अफसर के पास जमा करने होंगे। एससी व एसटी उम्मीदवारों को सिर्फ 1500 रुपये जमा करने होंगे।

एक से अधिक नामांकन पत्र प्रस्तुत करने वाले के लिए एक ही जमानत राशि काफी है। इस घोषणा के बाद से छावनी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सात वार्डों में राजनीतिक दलों व निर्दलीय के रूप में अनेक लोग चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।


15 नवंबर 2022 तक वार्ड वार मतदाता संख्या-
वार्ड सं. मतदाता
वार्ड 1- 382
वार्ड 2 806
वार्ड 3 530
वार्ड 4 948
वार्ड 5 529
वार्ड 6 521
वार्ड 7 205
योग - 3921

यह होंगे चुनाव चिह्न
झोपड़ी, पुस्तक, पंखा, कलम दवात, कुर्सी, बाल्टी, गुलाब, हवाई जहाज, टेलीफोन, मछली। इसके अतिरिक्त जरूरत के अनुसार रिटर्निंग अफसर स्वीकृत कर सकते हैं।

यहां पड़ेंगे वोट
वार्ड संख्या 1 के लिए वृद्धा आश्रम, वार्ड 2 के लिए गैरीसन इंजीनियर का कार्यालय एमईएस अयोध्या, वार्ड 3 छावनी परिषद औषधालय, वार्ड 4, 5 और 7 के लिए जूनियर हाईस्कूल छावनी और वार्ड 6 के लिए मीरनघाट पुलिस चौकी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

तीन वार्ड आरक्षित
छावनी परिषद के सात सीटों में तीन आरक्षित की गई हैं। इसमें वार्ड दो अनुसूचित जाति और वार्ड तीन व छह महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed