फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhyaites celebrated Ram's Diwali

अयोध्यावासियों ने मनाई राम की दिवाली

Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ayodhyaites celebrated Ram's Diwali
अयोध्या। दीपावली के अवसर पर गुरुवार को रामनगरी का कोना-कोना आस्था के दिव्य प्रकाश से आलोकित होता नजर आया। भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या आने की खुशी में 2017 में योगी सरकार ने जो दीपोत्सव का पर्व शुरू किया था, वह अब जन-जन का उत्सव बन गया है। एक दिन पूर्व ही बुधवार को दीपोत्सव में अयोध्या ने नौ लाख से अधिक दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

दीपोत्सव का उल्लास दिवाली के पर्व पर भी गुरुवार को छाया रहा। दीपोत्सव के दिन राम की पैड़ी पर नौ लाख दीए जलवाकर जहां सरकार ने दिवाली मनाई तो वहीं गुरुवार को अयोध्या वासियों ने अपने राम की दिवाली मनाने के लिए अपने घर-आंगन को दीपों से रोशन कर दिया। गुरुवार को पूरी अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमग नजर आई।
विज्ञापन

दिवाली का उत्साह रामनगरी के हर कोने में झलक रहा था। सार्वजनिक स्थलों से लेकर मठ-मंदिर तक में दीयों की रोशनी के जरिए लोग अपना उल्लास प्रकट करते नजर आए। रामलला के दरबार में भी दिवाली मनाई गई। अस्थाई राम मंदिर को दीपों से रोशन किया गया। सरयू घाट से लेकर राम की पैड़ी व रामकथा पार्क भव्यता का पर्याय नजर आ रहा था। रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को विभिन्न प्रांतों से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed