फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's security cordon remained tight, peace prevails in Ayodhya

सख्त रहा अयोध्या का सुरक्षा घेरा, अयोध्या में शांति कायम

Tue, 07 Dec 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya's security cordon remained tight, peace prevails in Ayodhya
अयोध्या-टेढ़ी बाजार थाना रामजन्मभूमि जाने वाले मार्ग पर तैनात सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। छह दिसंबर को लेकर अयोध्या में सुरक्षा सख्त रही। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाबल द्वारा आने वालों की चेकिंग की जाती रही। नयाघाट, रामकोट, टेढ़ी बाजार, कटरा आदि इलाकों में पुलिस अधिकारी आरएएफ, एटीएस व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मार्च करते रहे।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां व सादी वर्दी में पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे थे। आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी दिन भर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। फिलहाल अयोध्या में पूरी तरह से शांति कायम रही।
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर अयोध्या पुलिस अलर्ट पर रही। अयोध्या को कई सेक्टरों में बांट मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अयोध्या आने वालों लोगों को सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, नयाघाट बंधा तिराहा, हनुमान गुफा, रामघाट, मोहबरा तिराहा, बूथ नंबर चार समेत अन्य प्रवेश मार्गों पर तैनात सुरक्षाकर्मी अयोध्या आने वाले वाहनों व लोगों की तलाशी लेते रहे।
विभिन्न खुफिया इकाईयों के अलावा सादी वर्दी में पुलिस के जवान मिश्रित आबादी वाले इलाकों के अलावा संवेदनशील स्थानों पर अपनी निगाह बनाए हुए थे।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या रामकृष्ण चतुर्वेदी, अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने अलग-अलग आरएएफ, एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों के साथ ग्रुप मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने रामजन्मभूमि परिसर में निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा, साथ ही अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।

किसी भी संगठन द्वारा किसी तरह के कार्यक्रम या धरना प्रदर्शन का एलान नहीं किया है। लोग अब पुरानी बात भूलकर अयोध्या का विकास चाहते हैं।
कहा कि कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी का इनपुट नहीं है, फिर भी एहितयातन सेक्टर व्यवस्था कर शहर में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।
पूरे शहर समेत प्रवेश मार्ग पर पुलिस, पीएसी, आरएएफ, सीआरपीएफ व एटीएस के जवानों को तैनात किया गया है। बताया कि जिले के सभी थानों, चौकी क्षेत्र में संबंधित प्रभारी गश्त करते रहे।

अयोध्या-सुरक्षाव्यवस्था के मद्देनजर रामनगरी में प्रवेश कर रहे वाहनों की तलाशी लेते व पहचान पत्र

अयोध्या-सुरक्षाव्यवस्था के मद्देनजर रामनगरी में प्रवेश कर रहे वाहनों की तलाशी लेते व पहचान पत्र- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed