फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's 13 Ghats will illuminate with 3.21 lakh lamps

3.21 लाख दीपों से जगमग होंगे अयोध्या के 13 घाट

Mon, 23 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's 13 Ghats will illuminate with 3.21 lakh lamps
अयोध्या। दिव्य दीपोत्सव में इस बार सरयू के 13 घाटों पर 3.21 लाख दीप जलाकर पिछले साल के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़ने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी फिर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि प्रशासन के कंधों पर है।
विज्ञापन

विवि में दीक्षांत समारोह निपटाने के बाद अब दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छह हजार से अधिक विद्यार्थियों की टीम इस बार नया इतिहास रचेगी। इसके लिए वालंटियर की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अवध विवि प्रशासन ने तीन लाख एक हजार 152 दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराया था। इस बार विवि प्रशासन अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व को दीपावली जैसा त्योहार देने वाली अयोध्या में छोटी दीपावली के दिन त्रेतायुग का माहौल उतारने की योगी सरकार की कवायद का ये तीसरा साल है। दिव्य दीपोत्सव के लिए सरकार ने पहले ही छह करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति कर रखा है, हालांकि पिछली बार कुल नौ करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
हर बार दीप जलाने का जिम्मा अवध विवि प्रशासन का होता है। वर्ष 2017 में विवि प्रशासन की ओर से दो लाख से अधिक दीप जलाए गए थे, लेकिन अंत तक ये दीये नहीं जल पाने के कारण रिकार्ड नहीं बन पाया था।
फिर वर्ष 2018 में विवि प्रशासन की ओर से संपूर्ण व्यवस्थाएं कर तीन लाख एक हजार 152 दीये जलाकर सबसे अधिक दीप एकसाथ जलाने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इस बार भी शासन की मंशानुसार विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीपों की संख्या पिछली बार की अपेक्षा बढ़ाने से वालंटियरों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।
पिछले वर्ष पांच हजार वालंटियर्स ने दीपोत्सव पर दीये जलाए थे। मगर इस बार विवि प्रशासन ने छह हजार से अधिक वालंटियर बनाने की तैयारी की है। साथ ही घाटों को 13 जोन में बांटकर चार लेयर में अधिकारियों को देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें प्रत्येक घाट पर वालंटियरों के अलावा विवि के प्रोफेसर, प्राध्यापक समेत विवि के प्रशासनिक अफसर देखरेख करेंगे।
विवि प्रशासन ने दीपोत्सव के लिए दीपों का आर्डर दे दिया है। सोहावल तहसील के कई गांवों समेत अयोध्या के जयसिंह पुर वार्ड व फैजाबाद शहर के कई मोहल्लों में दीप बनाए जा रहे हैं। दीप का साइज पिछले वर्ष जैसा ही है, प्रत्येक दीप में 40 एमएल तेल लगना है। दीपों में कुल 12 हजार 840 लीटर तेल खर्च होगा।

अवध विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि विवि प्रशासन दीपोत्सव की तैयारी में जुट गया है। शासन की मंशानुसार 3.21 लाख दीप जलाने की तैयारी की जा रही है। इसमें छह हजार से अधिक वालंटियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed