फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Research Institute is going hi-tech with 18 crores

18 करोड़ से हाईटेक हो रहा अयोध्या शोध संस्थान

Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Research Institute is going hi-tech with 18 crores
अयोध्या। संस्कृति विभाग प्रदेश सरकार की इकाई अयोध्या शोध संस्थान के रिमॉडलिंग का काम जोरों पर चल रहा है। संस्थान 18 करोड़ से हाईटेक हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशाल व भव्य संग्रहालय भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसमें विभिन्न देशों की शिल्प व रामायण सामग्री का संग्रह होगा। दिसंबर माह तक संस्थान के रिमॉडलिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
पहले चरण में जहां संस्थान के भवन की रिमॉडलिंग की जा रही है।
दूसरे चरण में संग्रहालय, ऑटोडोरियम सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। संस्थान के नवीन संग्रहालय में न सिर्फ देश-विदेश के रामायण का संग्रह होगा बल्कि विभिन्न देशों की शिल्प व रामायण सामग्री भी संग्रहालय केे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करती नजर आएगी।
विज्ञापन

संस्थान को वाईफाई सुविधा से लैस किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था हो रही है कि एक क्लिक पर घर बैठे ही भक्त ऑनलाइन रामलीला का मंचन देख सकेंगे।
नए संस्थान में एक प्रदर्शनी कक्ष भी बनेगा। जिसमें विभिन्न देशों की रामायण से संबंधित पेंटिंग, भारत के विभिन्न प्रांतों की लोक कलाओं का प्रदर्शन आदि किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ ने बताया कि कोरोना के कारण संस्थान की रिमॉडलिंग के काम में विलंब हुआ है, फिर भी 70 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।
दिसंबर माह तक संस्थान नए स्वरूप में एक बार फिर अपनी गतिविधियों का संचालन प्रारंभ कर देगा, इसकी पूरी उम्मीद है। शोध संस्थान में 2004 से ही संचालित नित्य रामलीला भी बाधित है। स्वयं में कीर्तिमान रचने वाली नित्य रामलीला 2014 और 2015 में भी बाधित हुई थी।

योगी सरकार के प्रयास से 2017 में रामलीला का क्रम आगे बढ़ा। भवन नवीनीकरण की प्रक्रिया के चलते यह फिरबाधित हो गई। संस्थान ने ओपन रामलीला मंचन का प्रयास किया था, लेकिन शासन से अनुमति नहीं मिली ऐसे में नित्य रामलीला के शुरू होने का सभी को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed