फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya, Lord Ram on canvas

कैनवास पर साकार हुए भगवान राम और अयोध्या

Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya, Lord Ram on canvas
अयोध्या शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला शिविर के तीसरे दिन रविवार को कलाकृतियां बनाने में मशगूल चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित   के तीसरे दिन भी देश भर से आए नामचीन चित्रकार कैनवस पर राम और अयोध्या को उकेरने में जुटे रहे। रविवार को आजमगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश चंद्र शर्मा ने शिविर में चित्रों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कलाकारों द्वारा अयोध्या के स्थापत्य और राजाओं को केंद्र में रखकर बनायी गयी कलाकृतियों को देखा और कलाकारों से संवाद भी किया। न्यायाधीश श्री शर्मा ने राम तथा उनके दर्शन तथा अयोध्या के विभिन्न स्थानों के वास्तु और स्थापत्य सौंदर्य की रंग और रेखाओं की व्यंजना को सराहा। कहा कि कलाएं जीवन को उदात्त बनाती है।
विज्ञापन


इससे पहले कलाकारों द्वारा सृजित की जा रही कलाकृतियों को देखने के लिए मिल्कीपुर के एसडीएम संतोष कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कलाकृतियों में सृजित सौंदर्यबोध को सराहते हुए कहा कि राम और अयोध्या पर एक साथ देश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों की कला को देखना सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में उच्च न्यायालय लखनऊ की अधिकारी अभिलाषा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) पंकज सिंह ने भी कलाकृतियों को देखा व कलाकारों से बात की। शिविर में काम कर रहे कलाकारों और उनके द्वारा बनाए जा रहे चित्रों को देखने के लिए गुरूनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. बीके सिंह, चित्रकार नंदलाल पांडेय सहित शहर के कलाप्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे।


शिविर के समन्वयक एवं कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि इस शिविर में इस बार पारंपरिक, समकालीन के साथ ही आधुनिक कला सरोकारों जुड़े कलाकार भाग ले रहे हैं। बताया कि बनायी जा रही कलाकृतियों को 29 मार्च को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed