फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Go Back You Have Conquered Many Lands Know Why CM Yogi Said This

Ayodhya: पीछे हटिए, आपने बहुत सी जमीनों पर कब्जा किया है, जानिए सीएम योगी ने क्यों कहा ऐसा

Fri, 28 Oct 2022 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 08:15 PM IST
सार

वायरल वीडियो पर  बोलते हुए सपा नेता ने कहा कि इसका मतलब मुख्यमंत्री योगी खुद संरक्षण दे रहे हैं तभी तो कोई कारवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग यहां से क्या करके गए क्या सीएम को नही पता, सब पता है। भगवान राम की अयोध्या केवल लूटी और छली जा रही है। 

विज्ञापन
Ayodhya Go Back You Have Conquered Many Lands Know Why CM Yogi Said This
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अयोध्या में दीपोत्सव के दूसरे दिन सीएम योगी ने कारसेवकपुरम में संत-धर्माचार्यों से मुलाकात की थी। इसके बाद पत्रकारों से बात भी की थी। पत्रकार वार्ता के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे खड़े लोगों को हटाते हुए कह रहे हैं कि आप पीछे हटिए, आपने बहुत जमीनों पर कब्जा किया है। 

विज्ञापन


जब सीएम ने ये बात कही तब उस समय मुख्यमंत्री के पीछे जिले के एक विधायक व हनुमानगढ़ी से जुड़े एक महंत खड़े थे। इसके बाद पीछे खड़े लोगों सहित सभी ने जमकर ठहाके भी लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने इसको मुद्दा बना लिया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने वायरल हुए बयान को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरी की पूरी भाजपा जमीन खरीद बेच रही है, मुख्यमंत्री को लगातार सच बोलना चाहिए और   कार्रवाई भी करनी चाहिए। उन्होने कहा कि सपा ने पहले ही आवाज उठाई थी, अधिकांश बीजेपी नेता जमीनी कारोबार में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

वायरल वीडियो पर  बोलते हुए सपा नेता ने कहा कि इसका मतलब मुख्यमंत्री योगी खुद संरक्षण दे रहे हैं तभी तो कोई कारवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग यहां से क्या करके गए क्या सीएम को नही पता, सब पता है। भगवान राम की अयोध्या केवल लूटी और छली जा रही है। 

 

धार्मिक नगरी जमीन के अवैध कारोबार की नगरी हो गई है। हमारी मुख्यमंत्री से अपील है कि इस पर रोक लगाईए, यहां के लोगों का सम्मान करिए। कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने कहा कि भाजपा भू-माफियाओं को संरक्षण दे रही है। सीएम का जो वीडियो वायरल हो रहा है, इससे तो यही साबित हो रहा है कि सीएम को सब पता है। अगर सब पता है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। सार्वजनिक स्थल पर मुख्यमंत्री का इस तरह बोलना कई सवाल खड़ा करता है। राममंदिर का फैसला आने के बाद से लगातार जमीन की अवैध खरीद फरोख्त हो रही है, मीडिया में जमीन के अवैध कारोबार की खबरें सुर्खियों में रहीं, बावजूद इसके आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed