फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

भगवान श्रीराम हिंदुस्तान को जोड़ने वाले तत्व: चंपत राय

Thu, 04 Feb 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
08-अयोध्या-राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का चेक सौंपते महंत रामशरण दास - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराममंदिर निर्माण के लिए गुरुवार को रंगमहल में आयोजित निधि समर्पण कार्यक्रम में महंत रामशरण दास ने एक लाख 11 हजार का चेक सौंपा। इस दौरान कार्यक्रम में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान श्रीराम हिंदुस्तान को जोड़ने वाले तत्व हैं। इस अभियान ने यह सिद्ध भी किया है। उन्होंने कहा कि श्रीराममंदिर निर्माण के लिए उम्मीद से अधिक सहयोग मिल रहा है। समाज का उत्साह चरम पर है। लेह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल व मेघालय से भी सहयोग मिल रहा है जो यह साबित करता है कि श्रीराम देश को जोड़ते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाक्य राम सब में हैं, राम सबके हैं, और राममंदिर, राष्ट्रमंदिर है... इस अभियान में यह सिद्ध भी हो रहा है। रंगमहल के महंत रामशरण दास ने कार्यक्रम में श्रीराय को एक लाख 11 हजार की समर्पण निधि सौंपी। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि सदियों की आकांक्षा पूरी हो रही है और भव्य मंदिर के निर्माण में हमें सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed