फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thousands of devotees throng the Gahnag Dev temple fair.

Ayodhya News: गहनाग देव मंदिर के मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees throng the Gahnag Dev temple fair.
गहनाग देव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
अमानीगंज। रायपट्टी गांव स्थित प्रसिद्ध नागपीठ गहनाग देव मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मेले में विभिन्न दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लकड़ी और लोहे से बने घरेलू सामान की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। खिलौने और प्रसाद की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने सेवा और जलपान शिविर लगाए। संत निरंकारी मिशन की रुदौली शाखा ने निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया। डॉ. दिलीप कुमार बंगाली ने लगातार 26वें वर्ष निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। विधायक चंद्रभानु पासवान ने दोनों शिविरों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुलिस ने 18 चौकियां बनाई थीं। यातायात व्यवस्था के लिए आठ स्थानों पर बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तन किया गया। खोया-पाया केंद्र भी सक्रिय रहा। देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा और मेला क्षेत्र गहनाग देव के जयकारों से गूंजता रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed