{"_id":"6a8c8b01ab92f6efa904e694","slug":"crowds-of-devotees-thronged-the-shiva-temples-ayodhya-news-c-97-1-ayo1047-157148-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 24 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सावन के सोमवार को नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाते श्रद्धालुगण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीबाजार। सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर मऊ शिवाला में विशेष भीड़ रही। दीपापुर, गद्दोपुर, गोपालपुर, सोफियापारा समेत आसपास के गांवों से श्रद्धालु भोर से ही जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। पुजारी अभिनेश शुक्ला ने बताया कि सुल्तानपुर, गोंडा और बाराबंकी समेत पड़ोसी जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि इस सिद्ध स्थान पर सच्चे मन से मांगी गई मनौती पूरी होती है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सोहावल एसडीएम गजेंद्र प्रताप सिंह मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। कैंट थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।