फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

वामपंथी दलों ने दिया धरना, नहीं निकाल सके जुलूस

Mon, 14 Dec 2020 04:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में वामपंथी दलों और उसके जनसंगठनों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील सदर स्थित तिकोनिया पार्क से जुलूस निकाल रहे खेत मजदूर सभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने रोक लिया। घंटों चली बहस के बाद पांच-पांच लोगों को धरनास्थल पर जाने की अनुमति दी गई, जहां पहुंचकर नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता भाकपा जिला सचिव राम तीर्थ पाठक, माकपा जिला सचिव माताबदल, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद के अध्यक्ष मंडल ने व संचालन भाकपा राज्य काउंसिल सदस्य अशोक कुमार तिवारी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लेने और प्रस्तावित बिजली अधिनियम रद्द करने के बजाय किसान आंदोलन को बदनाम करने पर तुली है। मोदी सरकार किसानों में भ्रम पैदा कर गोष्ठियों के जरिए फूट डालने की नाकाम कोशिश कर रही है, जिसे देश का किसान समझ चुका है। किसान अब किसी भी तरह की साजिश चलने नहीं देंगे और काले कानूनों की वापसी तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वामपंथी पार्टियां और उसके जनसंगठन आगामी दिनों में किसान विरोधी कानूनों की असलियत को आम किसानों में ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर गांवों में चौपाल लगाने का काम करेंगे। धरने को जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सत्यभान सिंह, सूर्यकांत पांडेय, अखिलेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह, अशोक यादव, राजकपूर, बाबूराम यादव, उदय चंद यादव आदि ने संबोधित किया। अंत में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed