{"_id":"5fd38d8b8ebc3e419f6b915d","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5542999166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक कृषि व अधीक्षण अभियंता सिंचाई सहित आठ मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक कृषि व अधीक्षण अभियंता सिंचाई सहित आठ मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने शुक्रवार को संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक कृषि, उप निदेशक भूमि संरक्षण, अधीक्षण अभियंता एकादश सिंचाई मंडल, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संयुक्त निदेशक कृषि और अधीक्षण अभियंता सिंचाई सहित आठ लोग अनुपस्थित पाए गए।
कमिश्नर ने सुबह इन कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि मधुबन यादव और अधीक्षण अभियंता सिंचाई संतोष कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही आधा दर्जन कर्मचारी भी इन कार्यालयों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले।
कमिश्नर ने अधिकारियों/कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि समय से अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय आए और फील्ड में भ्रमण में जाते है तो इसकी सूचना कार्यालय में रखें। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण भी करें। निरीक्षण के समय आयुक्त के विशेष सहायक सच्चिदानंद भी मौजूद रहे।