{"_id":"5fd38d8d8ebc3e3b89071096","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5542992113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को आवास आवंटन में ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को आवास आवंटन में ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अपात्रों को आवास आवंटन के आरोप में ग्राम सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपात्रों के आवास के लिए आवंटित की गई धनराशि की वसूली की तैयारी है।
बता दें ग्राम पंचायत नुसरतपुर में अपात्रों का प्रधानमंत्री आवास आवंटन किए जाने को लेकर गांव के रहने वाले सौरभ ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसकी जांच खंड विकास अधिकारी से कराई गई तो छह में से पांच लाभार्थी अपात्र पाए गए। इनमें से चार को आवास निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 40-40 हजार रूपये का आवंटन भी कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि धर्मेंद्र पुत्र रामू को निर्वल वर्ग आवास के आवंटन के बाद इंदिरा आवास का आवंटन किया गया। इसी तरह अन्य चार भी अपात्र पाए गए। बीडीओ तारून की जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव संपूर्णानंद वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
इस बीच अपात्रों को आवास आवंटन को लेकर विकास प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए ग्राम सचिव के खिलाफ तारून थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। परियोजना निदेशक डीआरडीए कमलेश कुमार सोनीने बताया कि नुसरतपुर में अपात्रों को आवास आवंटन की जाच खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव से कराई गई। छह में से पांच लाभार्थी अपात्र पाए गए। इसको लेकर तारून थाने में ग्राम सचिव संपूर्णानंद वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।