फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

किसान यात्रा निकाल सपाइयों ने कृषि कानून वापसी की उठाई मांग

Thu, 10 Dec 2020 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में किसान यात्राएं निकालकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग किया। कई स्थानों पर यात्रा निकाले सपाइयों की पुलिस प्रशासन से झड़प भी हुई।
विज्ञापन

महानगर कमेटी ने ग्राम मीरापुर दुआबा में महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव के संयोजन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार किसान बिल के माध्यम से बड़े उद्योगपतियों को सीधे लाभ पहुंचाने व किसानों को गुलाम बनाने का षड्यंत्र कर रही है। इस बिल में भंडारण की सीमा हटाने से जमाखोरों को ही फायदा पहुंचेगा और आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। इस मौके पर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, नंदू गुप्ता, पार्षद महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम चांदपुर में आयोजित चौपाल में विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि किसान अच्छे दिन का इंतजार कर रहा था, लेकिन किसानों के लिए इससे बुरा दिन क्या होता। अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में किसानों को नि:शुल्क सिंचाई का इंतजाम किया था। सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों के पेट पर लात मार रही है। कहा कि किसान अपना सीना चीर कर अन्न उगाता है और अमीर-गरीब का पेट भरता है, लेकिन सरकार उनके साथ मनमानी कर रही है। इस मौके पर भीमल कुशवाहा, रेखा यादव, रामसुंदर यादव, गीतांजलि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवजनसभा नगर अध्यक्ष बीकापुर अजय यादव व जिला सचिव युवजन सभा बजरंग उपाध्याय के संयोजन में किसान यात्रा साइकिल द्वारा बीकापुर तहसील से बीकापुर बाजार, पातूपुर, बल्लीपुर, तोरो माफी, तेंदुआ दराबगंज, नदरौली होते हुए बिलारी में समाप्त की गई। कोतवाली पुलिस ने दराबगंज चौराहे पर किसान यात्रा को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपाई नहीं रुके। यात्रा में मोतीराम निषाद, राघवेंद्र यादव, मोहम्मद नसीर आदि मौजूद रहे।

जिला महासचिव बख्तियार खान के नेतृत्व में मिल्कीपुर विधानसभा के सारी ग्राम में किसान यात्रा पहुंची। यहां लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस कानून को तत्काल हटाने की मांग उठाई। इस मौके पर मुजीब उर रहमान, अब्दुल मजीद, मोहम्मद अकील आदि मौजूद रहे। वहीं, गोसाईगंज में किसान यात्रा का नेतृत्व करते हुए पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि सरकार का यह काला कानून किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के खिलाफ सरकार का यह षड्यंत्र समाजवादी पार्टी सिरे से खारिज कर देगी। यात्रा में रविंदर यादव, भानु यादव, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed