{"_id":"5fd234508ebc3e40fe0c4f9c","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko55413409","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में विद्युतीकरण व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में विद्युतीकरण व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सोहावल तहसील के गौशाला का औचक निरीक्षण कर पशुओं के चारा-भूसा की स्थिति व ठंड के मौसम को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर सीडीओ ने गौशाला में वर्मी कंपोस्ट, पानी का तगाड़, तालाब, भूसा, हरा चारा, पशु आहार, चारों ओर बनी खांई, बने हुए चार पशु शेड का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित अभिलेखों की भी पड़ताल किया। इस दौरान चार पशुपालकों को गाय एवं उनके बछड़ों को पालने के लिए सुपुर्द किया।
विद्युतीकरण की लचर व्यवस्था पर उन्होंने संबंधित विभाग से बात कर लाइन जल्द ठीक करने का निर्देश देते हुए वर्मी कंपोस्ट में केंचुए डलवाने व उसके ऊपर शेड डलवाने, साफ-सफाई के लिए बराबर ध्यान देने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि पशु आश्रय की व्यवस्था ठीक पाई गई है। ग्राम पंचायत से लगी उद्यान विभाग की लचर व्यवस्था से मुख्य विकास अधिकारी असंतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम प्रधान कप्तान तिवारी को उद्यान विभाग की जमीन पर एक हेक्टेयर में नर्सरी लगवाने व व्यवस्था देखने का निर्देश दिया। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी पंकज मिश्र, डॉ नीरज गुप्ता, तकनीकी सहायक अनिल सिंह, हिटलर तिवारी, गब्बर गोस्वामी, राजकुमार त्यागी, विनय रावत आदि मौजूद रहे।