फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

डीएम के औचक निरीक्षण में 10 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Thu, 10 Dec 2020 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गुरुवार को प्रात: साढ़े दस बजे अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अयोध्या के कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण। निरीक्षण में 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का आधे दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। डीएम श्री झा ने नलकूप खंड पहुंचे थे। वहां उन्होंने पटलवार निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन

बताया गया है कि कार्यालय की व्यवस्था से साफ-सफाई तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओम प्रकाश वरिष्ठ सहायक, प्रियंबदा सिंह वरिष्ठ सहायक, संतोष कुमार वरिष्ठ सहायक, संदीप कुमार वरिष्ठ सहायक, रीता श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक, नीरज विश्वकर्मा कनिष्ठ सहायक, विनय प्रकाश श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक, अजित कुमार कनिष्ठ सहायक, मंजू कुमारी मुंशी और उत्तम कुमार चतुर्थ श्रेणी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

प्रधान सहायक लल्लन यादव ने द्वारा अवगत कराया कि अधिशाषी अभियंता नलकूप खंड आकस्मिक अवकाश पर हैं। लेखाकार विकास गुप्ता भी अवकाश पर बताए गए। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के आधे दिन के वेतन की कटौती करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अंदर कोने में पान-मसाला खाकर थूका हुआ पाया गया और आलमारी के ऊपर पुराने रिकॉर्ड भी अव्यवस्थित ढंग से रखे मिले। उस पर धूल जमी हुई पाई गई। डीएम ने प्रधान सहायक को अव्यवस्थित रूप से रखे हुए रिकॉर्ड को साफ सुथरा कराकर व्यवस्थित करके रखने और संपूर्ण कार्यालय परिसर की साफ-सफाई तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed