फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

डीएम ने ली कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी की जानकारी

Thu, 10 Dec 2020 08:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जनपद सभी सीएचसी व जनपद स्तर पर वैक्सीन के सेफ स्टोरेज के लिए पर्याप्त स्पेस मौजूद है।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद में सुरक्षित वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के लिए वैक्सीन रखने, उसे सुरक्षित तरीके से वैक्सीनेशन स्थल/टीमों तक पहुंचाने, वैक्सीनेशन के लिए प्रत्येक सप्ताह में दिन व समयावधि निर्धारित करने, पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन की टीमों व केंद्रों को बनाने और वैक्सीनेशन के कार्य को सुरक्षित ढंग से करने के लिए पुलिस व तहसील स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने संबंधी योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम व बचाव, जांच के लिए सैंपलिंग, संक्रमित व्यक्तियों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान व उनकी सैंपलिंग, घर पर उपचार ले रहे रोगियों को मेडिसिन किट की उपलब्धता आदि की भी जानकारी ली और निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed