{"_id":"5fce16568ebc3ecf8f37bfff","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5535677176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया सशस्त्र सेना झंडा दिवस धन संग्रह अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया सशस्त्र सेना झंडा दिवस धन संग्रह अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
अयोध्या। सोमवार को सैनिक परंपरा के अनुसार सशस्त्र सेना झंडा दिवस धन संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के कार्यालय सहायक ने जगदीश प्रतीक लगाया।
डीएम श्री झा ने सभी विभागों को भेजे गए पत्र के माध्यम से कहा कि सैनिकों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए सभी देशवासियों की एकजुटता आवश्यक है। सैनिकों के प्रति आदर, सम्मान एवं अपनत्व प्रदर्शित करते हुए सेवारत/भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याणार्थ उदारतापूर्वक धन संग्रह अभियान में सक्रिय योगदान प्रदान करने की अपील की है। बताया गया कि अधिकाधिक धन संग्रह अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरकारी सेवकों की गोपनीय प्रविष्टियों में प्रसंशात्मक प्रविष्टि करने का उल्लेख किया गया है।
डीएम ने पिछले साल सर्वाधिक धन संग्रह करने वाले 10 विभागाध्यक्षों/संस्थानों के प्रभारियों कों उत्कृष्ट योगदान के लिए राम सिंह सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी परिवहन कार्यालय, निशा टीएस प्रधानाचार्या जेबी एकेडमी हौसिला नगर, केके लाल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, इं. डीसी दीक्षित अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रेषण खंड, सुनील लता प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इ. का., अजय कुमार वर्मा प्रधानाचार्य बाबूलाल परागदेयी पटेल गायत्री इ.का. अलीगंज, मीनू कपूर प्रधानाचार्या आर्य कन्या इ.का., डॉ. घनश्याम सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी और चंदन प्रसाद उप निबंधक रूदौली को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने बताया कि पिछले साल 285730 रूपये की धनराशि संग्रहीत की गई है। विषम परिस्थितियों में हमारी सीमाओं के प्रहरी को सतत अहसास होना चाहिए कि देश का प्रत्येक नागरिक उनके साथ है और उनकी अभूतपूर्व कुर्बानियों का ऋणी है। सेना झंडा दिवस धन संग्रह अभियान में संग्रहीत धनराशि युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, सेना में कार्यरत सैनिकों एवं सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए किया जाता है।
वीरगति को प्राप्त हो चुके जिले के 22 सपूत
जनपद अयोध्या/फैजाबाद का देश की सुरक्षा सेनाओं में अतुलनीय योगदान रहा है। विभिन्न युद्धों में जनपद के 22 सपूत वीरगति को प्राप्त हुए और पांच सैनिकों/सैन्य अधिकारियों को राष्ट्रपति द्वारा वीरचक्र/शौर्य चक्र और सात सैनिकों/सैन्य अधिकारियों को वार टू सेना मेडल/परम विशिष्ट सेवा मेडल/मेन्शन.इन.डिस्पैच पदक से सम्मानित किया गया है।