फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

विधायक ने धान क्रय केंद्र के कर्मचारी को लगाई फटकार

Mon, 07 Dec 2020 05:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
पूराबाजार। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को धान क्रय केंद्र राजेपुर का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान मौके पर सिर्फ एक तौल कर्मचारी मौजूद रहा। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि बीते 10 दिनों से क्रय केंद्र पर तौल बंद है। तौल में जबरदस्त घटतौली की जा रही है, प्रति बोरे से एक किलो धान काटा जा रहा है। गंदा होने के नाम पर मनमानी कटौती भी की जा रही है।
विज्ञापन

किसानों का यह सुनकर विधायक ने तौल कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत तौल शुरू करने को कहा। उन्होंने क्रय केंद्र से ही दूरभाष पर डीएम से बात कर कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के लिए किसानों का शोषण कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तौल कर्मचारी को निर्देश दिया कि अवैध रूप से किसान के धान में कटौती न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed