फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

17 दिव्यांग व महिला शिक्षकों को आवंटित हुए स्कूल

Thu, 29 Oct 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। 31667 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती में जिले में नियुक्त हुए शिक्षकों में से बृहस्पतिवार को दिव्यांगजन व महिला शिक्षकों को स्कूल का आवंटन किया गया। साफ्टवेयर के जरिए हुए ऑनलाइन प्रक्रिया में स्कूलों के आवंटन के बाद तीन नवंबर तक विद्यालय ज्वाइनिंग करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में जिले को 740 शिक्षक प्राप्त हुए थे। काउंसिलिंग के दौरान इनमें से 697 उपस्थित रहे। इनमें से कागजात सत्यापन के दौरा विसंगति मिलने पर 15 लोगों को प्रतीक्षारत रखते हुए शेष 682 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था। बृहस्पतिवार को इनमें से 18 दिव्यांगजन व 252 महिला शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए एडी बेसिक सभागार में बुलाया गया था।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था के तहत शिक्षकों को स्कूल का आवंटन करके विद्यालय आवंटन का प्रमाण पत्र बीएसए संतोष देव पांडेय ने सौंपा। खबर लिखे जाने तक दस के सापेक्ष नौ महिला दिव्यांग, आठ पुरुष दिव्यांग व 152 महिला शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए थे। शेष को देरशाम तक आवंटित करने का दावा किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि दिव्यांगजन व महिला शिक्षकों को स्कूल का आवंटन कर दिया गया है। पुरुष शिक्षकों को ऑनलाइन रोस्टर के तहत विद्यालय आवंटित होंगे। तीन नवंबर तक स्कूल में ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूल आवंटन के लिए तैयार किए गए विद्यालयों की सूची में विसंगति का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि काउंसिलिंग में जो सूची प्रकाशित की गई है, उसमें कई त्रुटियां देखी गई हैं। बहुत सारे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय नगरीय दिखाकर उसमें नियुक्ति नहीं की जा रही है। कम छात्र संख्या वाले विद्यालय नियुक्ति के लिए रिक्त दिखाए जा रहे हैं। जबकि अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय छूट गए हैं। यह प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए इसमें संशोधन की मांग किया जाएगा। कहा कि नगर क्षेत्र, बीकापुर व रुदौली में जो परिषदीय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं, अत्यधिक छात्र संख्या भी है, परंतु उनको सूची में स्थान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed